- बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा- गरीब, महिला, युवा, अन्नदाता पर सरकार का विशेष ध्यान
एबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं हैं जिसपर पूरे देश की नजर है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार का यह अंतरिम बजट है। इसका अर्थ है कि चुनाव तक देश के खर्च का लेखा-जोखा इस बजट में है।
अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार किसानों और गरीबों के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गरीब, महिला, युवा, अन्नदाता पर सरकार का विशेष ध्यान है।
अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने जीडीपी को गवर्नमेंट, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस का नया अर्थ दिया है, समावेशी विकास पर विशेष ध्यान है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 7 IIT, 16 IIIT, 7 IIM, 15 AIIMS और 390 विश्वविद्यालयों की स्थापना की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति परिवर्तनकारी सुधारों की शुरुआत कर रही है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने वाले कदमों से इसे निर्धारित दायरे तक लाने में मदद मिली है।
अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम प्रणालीगत असमानताओं को दूर कर रहे हैं। हम परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाया जा सके।
देश के 1.4 करोड़ युवाओं को कौशन भारत मिशन का लाभ मिला है। पीएम मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ कर्ज महिला उद्यमियों को बांटे गये। पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है।