Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

22 को लेकर शेयर मार्केट की टाइमिंग में भी फेरबदल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
22 को लेकर शेयर मार्केट की टाइमिंग में भी फेरबदल
विज्ञापन
  • 22 जनवरी को ढाई बजे के बाद खुलेगा स्टॉक मार्केट
  • प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया बड़ा ऐलान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति को स्थापित कर दिया गया है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस बीच खबर आ रही है कि 22 जनवरी को स्टॉक मार्केट ढाई बजे के बाद खुलेगा। इससे पहले सरकार की ओर से सभी सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों को ढाई बजे तक बंद रखने का ऐलान किया गया।

वहीं, केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को देश भर में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रखने का ऐलान किया। राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नयी मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को निर्धारित है। यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना तय है।

मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ताया कि यह निर्णय लोगों के जबर्दस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी। 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन