Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन
विज्ञापन

मुंबई से नवीं मुंबई को जोड़ता है अटल सेतु

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के साथ ही राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे।

17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु नाम दिया गया है। ये अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं। 

अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके जरिए मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जायेगा।

अटल सेतु की विशेषताएं

  • 21.8 किमी लंबा है अटल सेतु
  • 17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है
  • 2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला
  • 16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,719