Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

24 घण्टे में आये कोरोना के 609 नये मामले

24 घण्टे में आये कोरोना के 609 नये मामले
विज्ञापन
  • देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, 24 घंटे में इतने नये मामले आये सामने

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 609 नये मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गयी है। 

मृतकों में से दो केरल के और एक कर्नाटक का है। पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गयी थी, लेकिन वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले बढ़ने लगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में 841 नये मामले सामने आये, जो मई 2021 में, संक्रमण के चरम पर दर्ज किये गये मामलों का 0.2 प्रतिशत था कोविड- 19 के उपचारधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही पृथकवास में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। 

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन-1 उपस्वरुप की वजह से न तो नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। भारत ने अतीत में कोविड-19 की तीन लहरों का सामना किया है। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल से जून 2021 के दौरान महामारी की स्थिति भयावह हो गयी थी। 

सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आये थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। महामारी की शुरुआत 2020 के आरंभ में हुई और तब से अब तक देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड- 19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,841