Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा उद्देश्य : गडकरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा उद्देश्य : गडकरी
विज्ञापन

गडकरी ने केरल में शुरू की 1464 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाएं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केरल की 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। 

श्री गडकरी ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कुल 105 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं से तमिलनाडु और केरल के बीच निर्बाध यातायात संचालित किया जा सकेगा। उ

नका कहना था कि यह पहल समग्र परिवहन लागत को कम करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से केरल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मुन्नार तक पर्यटकों को आकर्षित कर पर्यटन क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। इसके साथ ही एक उच्च-स्तरीय पुल का निर्माण भी इस परियोजना के तहत होना है, जिससे बाढ़ के दौरान 27 किमी की दुरुह यात्रा से लोगों को मुक्ति मिलेगी और सुव्यवस्थित तरीके से लोग गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 

मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, केरल के लोक निर्माण मंत्री पीए मोहम्मद रियास, केरल के कासरगोड से सांसद जगमोहन उन्नीथन, कासरगोड में विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन