Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

इनोवेशन का हब बन रहा भारत : पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इनोवेशन का हब बन रहा भारत : पीएम मोदी
विज्ञापन
  • साल 2023 के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 108वां एपिसोड प्रसारित हो रहा है। जिसे आकाशवाणी सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आपको झारखंड के एक आदिवासी गांव के बारे में बताना चाहता हूं। 

इस गांव में बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने के लिए अनूठी पहल की गयी है और बच्चों को कुडुख भाषा में शिक्षा दी जा रही है। कुडुख भाषा उरांव आदिवासी समुदाय की मातृभाषा है और इसकी अपनी लिपि भी है। 

यह भाषा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। स्कूल को शुरू करने वाले अरविंद उरांव ने बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाने के लिए यह स्कूल शुरू किया। मातृभाषा में सीखने की वजह से बच्चों के सीखने की गति भी तेज हो गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,585