Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 692 नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 692 नये संक्रमित
विज्ञापन

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 692 नये मामले 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 692 नए मामले दर्ज किये गये हैं और इसी अवधि में छह लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय डाटा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके साथ, सक्रिय कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,097 तक पहुंच गयी है, जो देश में कुल सक्रिय मामलों का 0.01 प्रतिशत है। 

इस संक्रमण से छह मरीजों की मृत्यु हुई। इनमें से दो मरीजों की मृत्यु महाराष्ट्र में हुईं, जबकि दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में एक-एक मौत हुई, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,33,346 हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस मामले में मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,73,448 हो गयी है, जिससे रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अनुसार, राजधानी में बुधवार को कोविड-19 सब-वैरिएंट जेएन 1 का पहला मामला दर्ज किया गया। कुल तीन संदिग्धों के नमूनों का परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया था। इनमें से एक की पहचान जेएन1 के रूप में की गयी जबकि अन्य दो की पुष्टि ओमिक्रॉन के रूप में की गयी।

दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिशानिर्देश जारी किये हैं। एम्स निदेशक ने आकस्मिक उपायों पर चर्चा के लिए विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोविड-19 परीक्षण, संक्रमण से संक्रमित मरीजों के लिए निर्दिष्ट क्षेत्रों और अस्पताल में भर्ती होने के प्रोटोकॉल पर नीतियों पर चर्चा की गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,303