Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में आये 529 नये मामले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में आये 529 नये मामले
विज्ञापन

भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 529 नये मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,093 दर्ज की गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 से कर्नाटक में दो और गुजरात में एक मरीज की मौत हुई है। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आयी है। 

इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गयी थी। वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गयी है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,307