Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जी की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जी की जयंती
विज्ञापन

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती 25 दिसंबर को 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस के रूप में मनी। भाजपा अटल जी की जयंती को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। 

यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता ने आज दी। श्री गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी बूथों सहित शक्ति केंद्र एवं सांगठनिक जिला स्तर पर भव्यता के साथ सुशासन दिवस को मनाया जायेगा। 

पार्टी के पदाधिकारी, सांसद विधायकगण, जन प्रतिनिधि अपने अपने स्थानों पर अटल जी की प्रतिमा, चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करेंगे।बताया कि जिला स्तर पर अटल जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व की चर्चा केलिए गोष्ठी, काव्यांजलि का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनबाद नगर में गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,173