Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पुंछ : सेना के वाहन पर आतंकियों ने की फायरिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुंछ : सेना के वाहन पर आतंकियों ने की फायरिंग
विज्ञापन

पुंछ में आतंकियों का हमला, सेना की गाड़ी पर की गई फायरिंग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी पर घात लगाकर फायरिंग की गयी है। एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला था। घात लगाकर किये गये इस हमले का जवानों ने भी करारा जबाव दिया। फिलहाल, दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है। 

सूत्रों ने बताया कि पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (जिसे डीकेजी के नाम से भी जाना जाता है) में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। 

पिछले महीने, राजौरी के कालाकोट में सेना और उसके विशेष बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद कार्रवाई में दो कैप्टन सहित सैनिक शहीद हो गये थे। यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों का गढ़ और सेना पर बड़े हमलों का केंद्र बन गया है। इस साल अप्रैल और मई में राजौरी-पुंछ क्षेत्र में दोहरे हमलों में 10 सैनिक शहीद हुए थे। 

2003 से 2021 के बीच यह क्षेत्र काफी हद तक आतंकवाद से मुक्त हो गया था, जिसके बाद लगातार मुठभेड़ होने लगीं। पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक सैनिक शहीद हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,381