Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जनादेश विनम्रता के साथ स्वीकार : राहुल गांधी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनादेश विनम्रता के साथ स्वीकार : राहुल गांधी
विज्ञापन

बोले- मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश विनम्रता से करते हैं स्वीकार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में पार्टी को बहुमत से जीतने के लिए वहां की जनता का आभार व्यक्त किया लेकिन कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिले जनादेश को विनम्रता पूरक स्वीकार करते हैं। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी लड़ाई विचारधारा की है और यह लड़ाई जारी रहेगी। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना की जनता का आभार जताया और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस वोट देने वाले लोगों को धन्यवाद दिया। 

राहुल गांधी ने कहा- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं- विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत देने के लिए वहां के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। 

सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने कहा कि जिन राज्यों में पार्टी को हार मिली है वहां जल्द ही पार्टी फिर मजबूती के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा, ठीक 20 साल पहले भी कांग्रेस को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। 

उस वक्त हमें सिर्फ दिल्ली में जीत मिली थी। लेकिन कुछ ही महीनों में जोरदार ढंग से वापसी करते हुए कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और केंद्र में सरकार बनायी। आशा, विश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,051