Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर लगायी मुहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर लगायी मुहर
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है। 

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बता दें कि भाजपा एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगे चल रही है। एमपी में भी सीएम शिवराज को बधाइयां मिल रही हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 161 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे है।  

  • राजस्थान में भाजपा 112 सीटों पर और कांग्रेस 71 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।  
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा 55 सीटों पर, कांग्रेस 32 सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे है। 
  • तेलंगाना में कांग्रेस 63 सीटों पर, बीआरएस 41 सीटों पर और भाजपा 8 सीटों पर आगे है। मध्य प्रदेश की निवास विधानसभा सीट पर चौंकाने वाला नतीजा आया है। दरअसल यहां केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। कुलस्ते को कांग्रेस उम्मीदवार चैन सिंह वारकडे के सामने हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,237