Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देव दीवाली : 22 लाख दीयों से जगमगा उठा वाराणसी घाट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देव दीवाली : 22 लाख दीयों से जगमगा उठा वाराणसी घाट
विज्ञापन
  • धरती पर उतर आया स्वर्ग, तस्वीरों में देखें काशी की भव्य देव दिवाली

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वाराणसी में जैसे-जैसे शाम हुई शहर स्वर्ग सा नजर आने लगा। दोपहर से ही लोग घाटों पर देवों की दिवाली देखने के लिए जम गये। 

दीयों से घाट जगमगा उठे। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग कुल 22 लाख दीप काशीवासी के घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाये गये। 

पर्यटक गंगा पार रेती पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेजर शो के माध्यम से दिखायी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,601