Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रपति की अपील : देश के भविष्य को आकार दें अधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति की अपील : देश के भविष्य को आकार दें अधिकारी
विज्ञापन
  • देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं अधिकारी : मुर्मू

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि युवा अधिकारियों के विचार, निर्णय और कार्य रक्षा प्रणालियों तथा देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को यहां भारतीय आयुध सेवा के अधिकारियों और भारतीय रक्षा लेखा सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ऐसे समय में इन सेवाओं में शामिल हुए हैं जब देश स्थानीय और वैश्विक स्तर पर व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। 

नयी प्रौद्योगिकियों के उद्भव और नवीनतम तकनीकों तथा सूचनाओं के विश्व के हर हिस्से में त्वररित गति से फैलने के साथ, एक विकसित राष्ट्र के निर्माण और भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जायेगी। 

उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों के विचार, निर्णय और कार्य रक्षा प्रणालियों और देश के भविष्य को आकार देने में व्याकपक स्तर पर योगदान देंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,979