Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोई शर्म नहीं है उनको, कितने नीचे गिरोगे : पीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोई शर्म नहीं है उनको, कितने नीचे गिरोगे : पीएम
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर दिये बयान पर सख्त नाराजगी जतायी। एक चुनावी मंच से इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार के सीएम के इस बयान को महिलाओं का अपमान और दुनिया में देश की बेइज्जती कराने वाला बयान करार दिया है। 

उन्होंने कहा, इंडी अलायंस के नेता ने विधानसभा के अंदर, जिस सभा के अंदर माता बहनें भी मौजूद थी, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा में भद्दी बातें की। कोई शर्म नहीं है उनको। पीएम ने नीतीश कुमार समेत पूरे इंडिया गठबंधन पर सवाल खड़े कर दिये। महिलाओं पर दिये आपत्तिजनक बयान के बाद पूरे देश की सियासत आग बबूला हो गयी है। 

दुनिया में देश को बेइज्जत मत करो 

पीएम ने कहा, इतना ही नहीं इंडी अलायंस का एक भी नेता, माता बहनों के इतने भयंकर अपराध के खिलाफ एक शब्द भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ, जो माता बहनों के खिलाफ ये दृष्टीकोण रखते हैं, वे अपका भला कर सकते हैं, आपका सम्मान कर सकते हैं। वो आपका गौरव रख सकते हैं। कितना दुर्भाग्य आया है, देश का...कितने नीचे गिरोगे। 

दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो। मेरी माताएं बहनों मैं आपके सम्मान के लिए जो हो सकेगा, वो करूंगा। कभी पीछे नहीं हटूंगा। ये नेता जो इंडी अलायंस का झंडा लेकर घूम रहे हैं। जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति- भांति के खेल- खेल रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में मंगलवार को जातीय गणना पर बोलते समय शादीशुदा जिंदगियों पर महिलाओं के लेकर शारीरीक संबंध से जुड़ा बयान दिया था।  उस दौरान सभा में कई महिला विधायक भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिलाएं जनसंख्या नियंत्रण में कैसे योगदान देती है।

नीतीश ने मांगी माफी

इधर, बुधवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया। इसके साथ ही उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर मेरे बयान से दुख पहुंचा है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। 

सदन में भी उन्होंने कहा- मैं अपना बयान वापस लेता हूं। मेरी बात से किसी को दुख हुआ है, तो उसके लिए माफी मांगता हूं। सदन के अंदर ही अपने बयान की खुद निंदा की और कहा शर्मिंदा हूं। मैंने हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। मैं महिलाओं का काफी सम्मान करता हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,314