एबीएन सेंट्रल डेस्क। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम एक भेदभाव रहित और समावेशी व्यापार प्रणाली की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि यह विकास और समृद्धि के इंजन के रूप में व्यापार को सुविधाजनक बनाती है।
नीति आयोग की मंगलवार को यहां आयोजित विकास और समृद्धि के लिए समावेशी व्यापार को संबोधित करते हुए श्री सुब्रमणयम ने कहा कि समावेशी व्यापार तथा लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्षेत्र में सभी के विकास और समृद्धि के लिए मजबूत, टिकाऊ, संतुलित तथा समावेशी व्यापार अपनाया जाना चाहिए।