Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

खुशखबरी : ट्रेन टिकटों के दाम में होगी कटौती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खुशखबरी : ट्रेन टिकटों के दाम में होगी कटौती
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। इंडियन रेलवे (IRCTC) लोगों को एक बड़ी राहत देने जा रही है। भारतीय रेलवे ने उन सभी ट्रेनों को शुरू करने का आदेश दिया है, जो कोविड महामारी के दौरान बंद की गई थीं। इन ट्रेनों को अब फिर से चालू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही टिकटों के दाम में भी कटौती होगी। यात्री अब इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने अनुसार, 31 ट्र्रेनों को 10 दिसंबर से शुरू किया जाएगा, जिसमें अनारक्षित टिकट पर सफर किया जा सकता है। कोविड महामारी के दौरान भारतीय रेलवे ने आनरक्षित ट्रेनों में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही कई ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। लेकिन अब जैसे- जैसे कोरोना की लहर के बाद व्‍यवस्‍था पटरी पर आ रही है, वैसे- वैसे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में इन 31 ट्रेनों को भी शुरू किया जा रहा है। सामान्य ट्रेनों में यात्रा करने के लिए कम किराया देना होगा। हालांकि, यात्रा के दौरान यात्रियों को अभी भी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।महामारी के दौरान रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए कई स्‍पेशल ट्रेनों की शुरुआत की थी। जिसके बाद इन ट्रेनों के किराये में भी बढ़ोतरी की गई थी क्‍योंकि स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेन से ज्यादा होता है। इसके अलावा रेलवे ने करीब 70 फीसदी पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस में बदला है, जिनके किराये में भी इजाफा हुआ है। रेलवे ने इन ट्रेनों के संचालन के साथ ही अब आरक्षित कोच में अनारक्षित टिकट के साथ महिलाएं ओर दिव्‍यांग सफर कर सकेंगे। इस दौरान उन्‍हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। लेकिन उन्‍हें उसी जगह पर सफर करने की सुविध मिलेगी, जहां समान्‍य ट्रेने शुरू नहीं की गई हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,542