Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

बीआईटी मेसरा को 5जी यूज़ केस लैब से प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीआईटी मेसरा को 5जी यूज़ केस लैब से प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 27 अक्टूबर, 2023 को भारत मंडपम प्रगति मैदान, नई  दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी-2023) के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा को 5जी यूज़ केस लैब से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के सहयोग से आयोजित किया गया था। 

ऑनलाइन  (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) उद्घाटन समारोह में कुलपति,  बीआईटी मेसरा प्रो. इंद्रनील मन्ना, डीन पीजी, प्रो. निशा गुप्ता, डीन यूजी, प्रो. वी.आर. गुप्ता, विभागाध्यक्ष, ईसीई, प्रो. एस.एस. सोलंकी,  संकाय सदस्य और बी.आई.टी. के लगभग 200 छात्र/ छात्राओं के साथ DoT प्रतिनिधि विकाश कुमार और नीलेश कुमार उपस्थित थे। 

डॉ. संजय कुमार ईसीई विभाग, बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि के रूप में आईएमसी-2023, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से समारोह में शामिल हुए। 

बीआईटी मेसरा के साथ, कुल 100 संस्थानों को DoT द्वारा 100 5G यूज़ केस लैब पहल के तहत चुना गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों और स्टार्टअप समुदायों के लिए 5G और उससे आगे की प्रौद्योगिकियों में दक्षता और अनुसंधान का निर्माण है।

बीआईटी मेसरा का वायरलेस संचार के शैक्षणिक और अनुसंधान क्षेत्रों में प्रभावशाली स्थान है। नोडल अधिकारी डॉ. गजेंद्र कांत मिश्रा और डॉ. संजीत कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्थान के ईसीई विभाग 2005 से वायरलेस संचार विशेषज्ञता में एमटेक और पीएचडी कार्यक्रम चलाता है।

विभाग की प्रयोगशालाएँ अत्याधुनिक तकनीक के उन्नत उपकरणों और सॉफ्टवेयर टूल्स से सुसज्जित हैं। इसमें पहले से ही 4जी और 5जी के लिए बुनियादी संचार प्रणाली सेटअप है। 

5G यूज़ केस लैब की स्थापना से विभाग की अनुसंधान क्षमता में वृद्धि होगी और निश्चित रूप से विभिन्न धाराओं के शोधकर्ताओं को 5G  के उन्नत ढांचे का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन