टीम एबीएन, रांची। ओडिशा का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
रघुवर दास ने मुलाकात के बाद कहा कि रामनाथ कोविंद के लंबे सार्वजनिक जीवन का अनुभव काफी व्यापक है। उनसे बातचीत करना हमेशा नयी ऊर्जा प्रदान करता है।
रघुवर दास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर आज इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद वे पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।