एबीएन डेस्क। तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। रक्षा मंत्री संसद में कल इस घटना पर पूरी जानकारी देंगे।
14 में से 13 की मौत की खबर : तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। डीएनए जांच से होगी शवों की पहचान की जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।