- 4 अक्टूबर को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ की हड़ताल
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ 4 अक्टूबर को एकदिवसीय टोकन हड़ताल करेगा। संघ के महासचिव रामकुमार दीपक ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए विभाग को दो माह का समय दिया गया है।
मांग पूरी नहीं हुई तो 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी। इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा पूरी तरह बाधित रहेगी। इसकी सूचना संघ ने डाक विभाग के अधिकारियों को दे दी है।