Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस
विज्ञापन
  • एक और व्यक्ति हुआ संक्रमित, सतर्क रहने का निर्दे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 39 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल में निपाह वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह एक अस्पताल में निगरानी में है। 

नये मामले के साथ ही कोझिकोड में निपाह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या छह हो गई है। वायरस से संक्रमित आन्य पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक निपाह वायरस के संक्रमण से मरने वाले दो लोगों के घरों के पांच किलोमीटर के दायरे को आइसोलेटेड क्षेत्र बना दिया गया है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि राज्य ने परीक्षण के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी में 11 और सैम्पल भेजे थे, जिससे सरकार को राहत मिली और वायरस के नकारात्मक परिणाम आये। उच्च जोखिम वाली संपर्क सूची में शामिल अन्य 15 लोगों के सैम्पल भी परीक्षण के लिए भेजे गये हैं।

स्थिति का जायजा लेने और निपाह संक्रमण के प्रबंधन में राज्य सरकार की सहायता करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आरएमएल अस्पताल और एनआईएम एचएएनएस के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम को केरल में तैनात किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,271