Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

मोदी कल मध्यप्रदेश में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मोदी कल मध्यप्रदेश में
विज्ञापन
  • पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में पेट्रो कैमिकल्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करते हुए क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मोदी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड में लगभग 50 हजार करोड़ रूपये की लागत के पेट्रो कैमिकल्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। 

प्रधानमंत्री के इस प्रवास के पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी बीना में लगभग दो लाख करोड़ रुपए के निवेश की सौगात दे रहे हैं। 

इससे क्षेत्र का विकास बढ़ेगा और लाखों लोगों के लिये प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन