- रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गयी तीव्रता
एबीएन सेंट्रल डेस्क। हाल ही में मोरक्को में आये भीषण भूकंप में अबतक 2100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं इससे ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरी और बंगाल की खाड़ी में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये।
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गयी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में कंपन हुआ।
बता दें कि इससे पहले शनिवार (9 सितंबर) को त्रिपुरा के धर्मनगर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जो कि 43 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
हालांकि उस भूकंप में किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली। वहीं 3 सितंबर को अंडमान सागर में भूकंप की घटना सामने आयी थी। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गयी थी।