Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

दहशत : दिल्ली में भी ओमिक्रॉन की एंट्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दहशत : दिल्ली में भी ओमिक्रॉन की एंट्री
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है। इस बीच रविवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर बेहतर इलाज दिया जा रहा है। विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जिसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना का एक नया वैरिएंट है ओमिक्रॉन और इसके इलाज व बचाव का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर लोकनायक अस्पताल में तत्काल 500 बेड चालू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग मानते हुए ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट्स को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। दिल्ली के लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और सभी लोग जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,266