Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जी-20 की बैठक पर भी दिख रहा किसानों का असर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जी-20 की बैठक पर भी दिख रहा किसानों का असर
विज्ञापन

जी-20 के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के किसानों व मजदूरों ने दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियां देश को गुलामी की तरफ ले जा रही हैं। किसान संगठनों ने पंजाब में 90 स्थानों पर पुतले फूंके हैं। 

किसानों का कहना है कि इस सम्मेलन में शामिल हो रहे राष्ट्रों का दुनिया के 75 प्रतिशत आर्थिक स्रोतों पर कब्जा है, वह भारत में भी हवाई मार्ग से लेकर समुद्री मार्ग, पानी, खनन इत्यादि पर कब्जा करना चाहते हैं। दूरसंचार और रेलवे तो पहले ही बिक चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सब की केंद्र की मोदी सरकार की वजह से होने जा रहा है। 

पंजाब मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां देश विरोधी हैं। इसलिए आज जी-20 शिखर सम्मेलन का विरोध 16 किसान जत्थेबंदियों ने सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि उत्तरी भारत में किया है।

विज्ञापन