Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

चक्रवाती तूफान जवाद : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान, पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, दोपहर तक टकराने की संभावना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चक्रवाती तूफान जवाद : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान, पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, दोपहर तक टकराने की संभावना
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात जवाद ओडिशा की पुरी पहुंचने से पहले ही सुस्त पड़ता नजर आया। आज दोपहर तक ओडिशा की पुरी से टकराने की संभावना है। कमजोर पड़ने के बाद जवाद से नुकसान भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। 80 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाला चक्रवाती तूफान जवाद के कमजोर होने के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, इस दौरान कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों से लगते क्षेत्रों और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सोमवार को असम, मेघालय और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, जवाद के कमजोर पड़ने से अधिक नुकसान नहीं होगा लेकिन इस दौरान आंध्र प्रदेश व ओडिशा में बारिश बढ़ेगी जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। इसका जो भी असर होगा वह ओडिशा के गंजम, भदरक और बालासोर जिले में होगा। यह नुकसान चक्रवात की तबाही जैसा नहीं होगा। श्रीकाकुलम, विजियानगरम व विशाखापत्तनम में भी बारिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज पुरी में जमीन से टकराने के पहले चक्रवात और भी कमजोर होते हुए गहरे दबाव में पहुंच जाएगा । पुरी में बारिश शुरू हो गई है। तूफान के कमजोर पड़ने से नुकसान और तबाही कम होने की संभावना है। हालांकि, आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,586