Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भारत ने कराया बवाल, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत ने कराया बवाल, जानें कैसे...
विज्ञापन
  • इंडिया की जगह भारत नाम के इस्तेमाल पर छिड़ा महासंग्राम, सरकार को मिला दिग्गजों का साथ, इंडिया गठबंधन ने उठाये सवाल 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडिया की जगह भारत नाम के इस्तेमाल पर संग्राम छिड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ स जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति के निमंत्रण पत्र पर द प्रेसीडेंट आफ इंडिया की जगह द प्रेसीडेंट आफ भारत लिखा गया है।

इस कदम से इन अटकलों को बल मिला है कि सरकार देश का नाम केवल भारत करने और इंडिया नाम हटाने की योजना बना रही है। यह निमंत्रण शनिवार रात आठ बजे जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में रात्रिभोज में शामिल होने के लिए है।

प्रधान ने निमंत्रण पत्र की एक तस्वीर साझा करते हुए हैशटैग प्रेसिडेंट आॅफ भारत का इस्तेमाल किया और कहा- जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता।  

अब सरकार को भारत नाम पर दिग्गजों का साथ मिला है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- भारत माता की जय। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को टैग करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- टीम इंडिया नहीं टीम भारत। इस विश्व कप में जब हम कोहली, रोहित, बुमरा, जड्डू के लिए जयकार कर रहे हैं, तो उम्मीद है कि हमारे दिल में भारत हो और खिलाड़ी जर्सी पहनें जिस पर भारत लिखा हो। 

वहीं, अब सुनील गावस्कर की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आयी है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया का नाम भारतीय टीम किये जाने का समर्थन किया है। गावस्कर ने कहा कि भारत नाम हमारे देश का मूल है। यह नाम हमारी संस्कृति को परिलक्षित करता है, लेकिन आज तक न ही बीसीसीआई की ओर से और न ही सरकार की ओर से इस नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। वैसे भी मुझे नहीं लगता है कि भारत का नाम आधिकारिक रूप से ऐलान किये जाने से किसी को कोई आपत्ति होगी। 

उधर, इंडिया गठबंधन ने भारत नाम इस्तेमाल करने पर सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि जी-20 रात्रिभोज के निमंत्रण में राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट आफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट आफ भारत कहकर संबोधित किया गया है और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) से डर एवं नफरत के चलते सरकार देश का नाम बदलने में जुट गयी है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन बांटने वाली इस राजनीति के सामने नहीं झुकेगा और वह जीत हासिल करेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा, यह खबर वास्तव में सच है।

राष्ट्रपति भवन ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नौ सितंबर को प्रेसिडेंट आफ इंडिया के बजाय प्रेसिडेंट आफ भारत के नाम पर निमंत्रण भेजा है। उन्होंने कहा, अब, संविधान में अनुच्छेद 1 में लिखा है : भारत, अर्थात इंडिया, राज्यों का एक संघ होगा। लेकिन अब इस राज्यों के संघ पर भी हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,584