Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

"इंडिया" के हर दल में पीएम चेहरे के कई विकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
"इंडिया" के हर दल में पीएम चेहरे के कई विकल्प
विज्ञापन
  • मुंबई में विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक
  • आदित्य बोले- हमारे पास पीएम चेहरे के कई विकल्प

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी।

इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किये जाने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुंबई में हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि इस गठबंधन का कोई असर नहीं होने वाला है। 

जो लोग मुंबई आये हैं उनका एक ही एजेंडा है- पीएम मोदी को (उनके पद से) हटाओ। ये एजेंडा क्यों? क्योंकि पीएम मोदी के कारण सभी वंशवादी पार्टियों की दुकानें बंद हो रही हैं... इनके पास न तो कोई नेता है, न ही नीति और न ही नियत। वे चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन पीएम मोदी को लोगों के मन से नहीं निकाल सकते। 

पीएम मोदी ने जिस तरह का नेतृत्व दिया है और जिस तरह से उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है- लोगों के मन में पीएम मोदी हैं... अब तक 5 पार्टियां पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। 

वे एक उम्मीदवार तय ही नहीं कर सकते। वे तय करके करेंगे क्या? उनका कोई भी उम्मीदवार लोगों के मन में नहीं बस सकता। इसलिए मुझे लगता है कि एक मीडिया कार्यक्रम हो रहा है और हम सभी उसे देख रहे हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक स्थल पर मौजूद हैं। संसद के विशेष सत्र के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें लाने दीजिये, लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन