Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

चंद्रयान-3 मिशन विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता : मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चंद्रयान-3 मिशन विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता : मोदी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ शुरू हुआ उत्सव अब त्योहारी सीजन के साथ आगे बढ़ चुका है और यह मिशन विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता है। 

मोदी ने यहां आयोजित तीन दिवसीय बी-20 शिखर सम्मेलन को अंतिम दिन संबोधित करते हुये कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर समाज के साथ-साथ व्यवसाय भी जश्न के मूड में हैं। उन्होंने इस मिशन की सफलता में इसरो की भूमिका का उल्लेख करते हुये कहा कि मिशन में उद्योग की बड़ी भूमिका रही है क्योंकि चंद्रयान के कई उपकरण निजी क्षेत्र और एमएसएमई द्वारा प्रदान किये गये थे। उन्होंने कहा- यह विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता है।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया जश्न मना रही है और यह जश्न एक जिम्मेदार अंतरिक्ष कार्यक्रम चलाने के लिए है। यह उत्सव जिम्मेदारी, त्वरण, नवाचार, स्थिरता और समानता के बारे में हैं, जो आज के बी-20 का विषय भी है। उन्होंने कहा कि यह मानवता के साथ साथ एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के बारे में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,903