Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

विपक्षियों के साथ आखिर क्या गुल खिलाने में जुटे हैं भाजपा नेता कृपा शंकर सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विपक्षियों के साथ आखिर क्या गुल  खिलाने में जुटे हैं भाजपा नेता कृपा शंकर सिंह
विज्ञापन
  • इंडिया के नेताओं के साथ नई दिल्ली में झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृपा शंकर सिंह का फोटो वायरल 
  • समाजवादी पार्टी के विधायक के अनुसार यह बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव पर रणनीति हेतु आयोजित थी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जी के आवास में इंडिया की बैठक में  भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपा शंकर सिंह भी बैठक में मौजूद थे। 

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में इंडिया के नेताओं की बैठक आयोजित थी इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृपा शंकर सिंह की मौजूदगी चौंकाने वाली है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह  विधायक (जमानिया 379 गाजीपुर) ओमप्रकाश ने अपने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया को मजबूत करने के लिए इस बैठक पर चर्चा हुई। अब झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृपा शंकर सिंह का इस बैठक में शामिल होने का क्या औचित्य है यह सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,249