Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

भूस्खलन से हिमाचल के कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भूस्खलन से हिमाचल के कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
  • हिमाचल प्रदेश : भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के सोलन में रात भर हुई भारी बारिश के बाद चौकी मोड़ के पास भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 का परवाणू-सोलन हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

सोलन जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हल्के भूस्खलन के बाद प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रवक्ता ने कहा कि कल रात से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण वाहनों के आवागमन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गयी है।

भूस्खलन के बाद जिले की कई सड़कें अरुवद्व हो गयी है एवं कुछ गाड़िया दब गयी एवं वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गयी है।सोलन पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि चाकी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के बाद बंद हो गया है और जिले में कई स्थानों पर हल्के भूस्खलन के कारण अन्य वैकल्पिक मार्ग भी बंद हैं। पुलिस ने कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही सड़कों पर वाहन लेकर जायें।

विज्ञापन