Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अलर्ट : ओडिशा-आंध्र प्रदेश में जवाद को लेकर खास सतर्कता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अलर्ट : ओडिशा-आंध्र प्रदेश में  जवाद  को लेकर खास सतर्कता
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान जवाद को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में खास सतर्कता बरती जा रही है। चक्रवाती तूफान से बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत आसपास के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। निचले इलाकों को लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस चक्रवात को जवाद नाम सऊदी अरब ने दिया है। आंध्र प्रदेश में जवाद को लेकर अलर्ट : चक्रवात जवाद के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में 11 एनडीआरएफ, पांच एसडीआरएफ, 6 तटरक्षक बल, 10 समुद्री पुलिस दल तैनात किए गए हैं। विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम के निचले इलाकों से 54,008 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान जवाद बंगाल के पश्चिम-मध्य खाड़ी में विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 340 किमी दक्षिण, पुरी से 410 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। NDRF ने जोखिम वाले इलाकों में जहां 46 टीमों को तैनात किया है चक्रवाती तूफान से बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत आसपास के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। निचले इलाकों को लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,326