Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पिता राजीव गांधी के प्रति भावुक पोस्ट से लोकप्रिय हुए राहुल गांधी

पिता राजीव गांधी के प्रति भावुक पोस्ट से लोकप्रिय हुए राहुल गांधी
विज्ञापन
  • आपके निशान मेरा रास्ता हैं, लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे राहुल ने पिता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को उनको लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने ट्विटर (X) हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपने पिता के नाम एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा।

राहुल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं- हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार सुबह दिल्ली में वीर भूमि पहुंची और अपने दिवंगत पति राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,192