Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

लेह : खाई में गिरा सेना का वाहन, नौ जवान शहीद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लेह : खाई में गिरा सेना का वाहन, नौ जवान शहीद
विज्ञापन

लेह में बड़ा हादसा

  • सेना का वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिरा, नौ जवान शहीद; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में नौ सैनिक शहीद हो गये हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। फिलहाल, मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। 

सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आयी हैं।

विज्ञापन