Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

फोन कॉल से परेशान हो गया दिल्ली महिला आयोग

फोन कॉल से परेशान हो गया दिल्ली महिला आयोग
विज्ञापन

एक साल में छह लाख से अधिक कॉल मिले 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली महिला आयोग को पिछले एक साल में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर 6.30 लाख से अधिक कॉल मिले और अन्य राज्यों से भी 11 हजार से अधिक मामले प्राप्त हुए। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2022 से जून 2023 तक उसके 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर 6,30,288 मामले आये, जिसके जरिये 92,004 मामले दर्ज किये गये। 

पड़ोसियों के साथ संघर्ष के 9,516 मामले, बलात्कार और यौन उत्पीड़न के 5,895 , पॉस्को के 3,647, अपहरण के 4229 और साइबर अपराध के 3,558 मामलों के साथ घरेलू हिंसा के सर्वाधिक 38,342 मामले शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,838