Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

दिल्ली : एम्स में लगी आग, खोज अभियान जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दिल्ली : एम्स में लगी आग, खोज अभियान जारी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को आग लगने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अनुसार आग राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी थी। 

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से आग लगने की सूचना मिली। डीएफएस ने कहा कि आठ अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। शीतलन प्रक्रिया और खोज अभियान जारी है।

विज्ञापन