Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

स्वास्थ्य सुविधाओं की डिजिटलीकरण प्रगति को पीएम मोदी ने सराहा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वास्थ्य सुविधाओं की डिजिटलीकरण प्रगति को पीएम मोदी ने सराहा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नरेंद्र मोदी ने नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में प्रगति पर खुशी प्रकट करते हुए कहा है कि गरीब जन तक भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया के शनिवार के एक ट्वेट को टैग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के डिजिटलीकरण से करोड़ों लोगों को फायदा हो रहा है। डॉ मांडविया ने अपने ट्वीट में गैर-संचारी रोगों से निपटने के कार्यक्रम में एनसीडी पोर्टल के जरिए आयुष्मान खातों की संख्या पांच करोड़ को पार करने की जानकारी दी है। 

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट को टैग करके लिखा, बहुत अच्छी जानकारी। देशभर के हमारे गरीब भाई-बहनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, ये हमारी प्राथमिकता है। यह अत्यंत संतोष की बात है कि डिजिटल हो रही इन सुविधाओं से करोड़ों लोगों तक इनका भरपूर लाभ पहुंच रहा है। 

स्वाथ्य मंत्री ने ट्वीट किया- राष्ट्रीय ग़ैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीडी पोर्टल के माध्यम से हुआ 5 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) का निर्माण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चौतरफा रूप से कर रही स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत। एनसीडी प्रणाली का नाम पहले व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा गैर संचरी रोग प्रणाली (सीपीएचसी-एनसीडी-आईटी) था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,242