Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

महिलाओं की समृद्धि से ही समृद्ध होगी दुनिया : मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिलाओं की समृद्धि से ही समृद्ध होगी दुनिया : मोदी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए वित्त और विश्व बाजारों तथा आपूर्ति शृंखला तक पहुंच बनाने के आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि जब जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। 

मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए एक स्तरीय मंच बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जहां उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं आदर्श बन जायें। 

उन्होंने कहा कि उन बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए जो बाजारों, वैश्विक मूल्य शृंखलाओं और किफायती वित्त तक उनकी पहुंच को रोकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के देखभाल और घरेलू काम के बोझ को एक ही समय में उचित रूप से समझा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत, महिला सशक्तिकरण पर एक नया कार्य समूह स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कह कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। उनका आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है और शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को गति देती है। 

उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीण कृषि परिवारों की रीढ़ और छोटे व्यापारियों तथा दुकानदारों के रूप में महिलाओं की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नवीन समाधानों की कुंजी महिलाओं के पास है। मोदी ने भारत में महिला उद्यमियों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि महिला उद्यमी वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि दशकों पहले, 1959 में मुंबई में सात गुजराती महिलाएं एक ऐतिहासिक सहकारी आंदोलन - श्री महिला गृह उद्योग बनाने के लिए एक साथ आयीं, जिसने लाखों महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन को बदल दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,966