Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मुंबई : ठाणे में मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुंबई : ठाणे में मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 गंभीर
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास मंगलवार सुबह एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। यह घटना मंगलवार तड़के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। 

हादसे के समय एक पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक मशीन का इस्तेमाल 701 किलोमीटटर लंबे एक्सप्रेस-वे फेज तीन के निर्माणाधीन पुल के लिए किया जा रहा था।

आशंका है कि अन्य छह मजदूर और इंजीनियर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जिन्हें चोटें आयी हैं और जिनका शाहपुर के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा- अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,329