Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

चलती ट्रेन में आखिर क्यों मची अफरातफरी, चार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चलती ट्रेन में आखिर क्यों मची अफरातफरी, चार की मौत
विज्ञापन
  • जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग, एएसआई समेत 4 लोगों की मौत, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र के पालघर में दौड़ती हुई जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी है। फायरिंग में 4 लोगों की मौत की खबर है। 

मरने वाले चार लोगों में एक एएसआई और 3 यात्री शामिल है। वहीं, घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के साथ तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी है। घटना सोमवार को सुबह करीब पांच बजे के आसपास की है। 

फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई है। वहीं, फायरिंग के बाद गोली चलाने वाला पुलिस सिपाही ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। हालांकि उसे मीरा रोड के पास से पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रस्त था। 

इधर, घटना को लेकर पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी शुरू कर दी।

उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गयी। वहीं, फायरिंग के बाद बाद दहिसर स्टेशन के पास  कांस्टेबल ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,291