Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

जम्मू सीमा पर घुसपैठिया ढेर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जम्मू सीमा पर घुसपैठिया ढेर
विज्ञापन

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक घुसपैठिए को मार गिराया।

बीएसएफ प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि बीएसएफ जवानों ने अरनिया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार 30-31 जुलाई की मध्य रात्रि में एक संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिये को बाड़ की ओर आते देखा।

उन्होंने कहा कि सतर्क सैनिकों ने एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इससे पहले एक जून को सांबा सेक्टर में बीएसएफ जवानों ने एक घुसपैठिये को मार गिराया था।

विज्ञापन