Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भाजपा की केंद्रीय टीम में फिर से रघुवर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा की केंद्रीय टीम में फिर से रघुवर
विज्ञापन
  • जेपी नड्डा ने किया अपनी टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, रमन सिंह समेत इन 38 नेताओं को मिली जगह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। 

भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें नई टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है। नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। 

सूची में 13 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं। बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

सूची इस प्रकार है :

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :- डॉ रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पाण्डेय, रेखा वर्मा, डी के अरुणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, लता उसेंडी और तारिक मंसूर। राष्ट्रीय महासचिव : सर्वश्री अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंडी और राधामोहन अग्रवाल। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री : श्री बी एल संतोष राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री : शिवप्रकाश (केंद्र : लखनऊ) राष्ट्रीय सचिव: विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, सुश्री पंकजा मुंडे, डॉ नरेन्द्र सिंह रैना, डॉ अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश ध्रुवे, ऋतुराज सिन्हा, आशा लकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेन्द्र सिंह नागर और अनिल एंटनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष : राजेश अग्रवाल।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,947