Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शुरू की 100 माइक्रोसाइट परियोजना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शुरू की 100 माइक्रोसाइट परियोजना
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 100 माइक्रोसाइट परियोजना शुरू की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि एक माइक्रोसाइट, उन छोटी और मध्यम स्तर के क्लीनिक, नर्सिंग होम, 10 से अधिक बिस्तरों वाले अस्पताल, प्रयोगशाला फार्मेसी और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का एक ऐसा समूह होगा जो आयुष्मान भारत से जुड़े हैं और रोगियों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। ये माइक्रोसाइट्स पूरे देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थापित की जायेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,762