Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 540
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

लोकसभा में लगातार सातवें दिन नहीं चला प्रश्नकाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोकसभा में लगातार सातवें दिन नहीं चला प्रश्नकाल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल नहीं चला और विपक्षी दलों के सदस्यों की भारी हंगामे के कारण अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। बिरला ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्ष के सदस्य आसन के सामने आकर के हंगामा करने लगे।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पिछले बार 2019 में जाओ अविश्वास प्रस्ताव लाया था तो उस पर उसी दिन चर्चा हुई थी इस बार ऐसा क्यों हुआ कि अब तक चर्चा शुरू नहीं हुई। अध्यक्ष ने हंगामा कर रही सदस्यों से सवाल किया, आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते। प्रश्नकाल चलाइये। मैंने सर्वदलीय बैठक में भी सबसे सदन चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया था। सदन नियम कानून से चलता है, हंगामे से नहीं चलता।

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 2019 में भी विपक्षी दल अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे और तब प्रस्ताव पर उसी दिन चर्चा शुरू कर दी गयी थी। इस बार ऐसा क्यों हुआ कि प्रस्ताव पर चर्चा नहीं करायी जा रही है।

इस बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार के पास बहुमत के लिए पूरी संख्या है। वह लगातार बोलते रहे लेकिन हंगामे के कारण कुछ सुनाई नहीं दिया तो अध्यक्ष ने सदन शुरू होने के महज कुछ ही मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन