Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत
विज्ञापन
  • मोदी की गारंटी : तेजी से बढ़ेगी देश की विकास दर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रगति मैदान में आईईसीसी का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत हमारे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि साल 2014 में देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी।

मोदी ने कहा कि हमारे दूसरे टर्म में देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उन्होंने गारंटी देते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में जब एनडीए की सरकार बनेगी तब उनके तीसरे टर्म में देश की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच जायेगी। उन्होंने कहा कि देश की विकास रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी। लोगों के सपने और तेजी से पूरे होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम सम्मेलन केंद्र के उद्घाटन समारोह में कहा कि दुनिया इस बात को स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। 

उन्होंने कहा कि दुनिया भारत का बढ़ता हुआ कद देखेगी जब नई दिल्ली में नवनिर्मित भारत मंडपम... जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत मंडपम से सम्मेलन-केंद्रित पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने नकारात्मक सोच वाले लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग विकास से जुड़ी परियोजनाओं को रोकने की कोशिश करते हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह कर्तव्य पथ के वैभव को निजी तौर पर स्वीकार करते हैं, उसी तरह नकारात्मक सोच वाले लोगों की टोली एक दिन भारत मंडपम की भी अहमियत स्वीकार करेगी। 

उन्होंने कहा कि सा कोई भारतीय नहीं होगा, जिसे नए संसद भवन पर गर्व का अनुभव ना हो। हमें न सिर्फ काम करने की संस्कृति बल्कि काम करने का माहौल भी बदलने की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि बड़ा सोचो, बड़ा सपना देखो और बड़े काम करो। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय युगे युगीन भारत... होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे की क्षमता को बढ़ाकर 7.5 करोड़ यात्री किया जा चुका है जबकि 2014 में यह संख्या करीब पांच करोड़ यात्री थी। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में ढांचागत विकास परियोजनाओं पर करीब 34 लाख करोड़ रुपये खर्च किये गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,365