Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नोएडा सेक्टर-71 में इला फांउडेशन ने लगाया मेगा हेल्थ कैंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नोएडा सेक्टर-71 में इला फांउडेशन ने लगाया मेगा हेल्थ कैंप
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। इला फाउंडेशन और डॉ शेखर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक ने नोएडा सेक्टर-71 के शिव शक्ति अपार्टमेंट में मेगा हेल्थ कैंप लगाया। ये कैंप बारात घर में सुबह 9 बजे से दिन के 2 बजे तक लगा। जिसमें सेक्टर-71 एवं आसपास से आए 250 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। डॉ निशांक शेखर के मुताबिक इस मेगा कैंप में शुगर, बीपी, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल आदि जांच नि:शुल्क किये गये। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा आंखों की जांच, डेंटिस्ट से दांतों की जांच, जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आॅथोर्पेडिक विशेषज्ञ ने कैंप में आये लोगों के स्वास्थ का नि:शुल्क परीक्षण किया। बताते चलें कि इला फांउडेशन समय-समय पर ऐसे मेगा हेल्थ कैंप नि:शुल्क आयोजित करता है। शेखर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक के डॉ शेखर कहते हैं हमारा उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना है और लोगों को आसानी से चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके इस पर काम भी करना हैह्व। इसी को ध्यान में रखते हुए इला फाउंडेशन और डॉक्टर शेखर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक ने तय किया है कि नोएडा के सेक्टरों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए ताकि यहाँ के निवासी स्वस्थ जीवन शैली को अपना सकें। इला फांउडेशन महिला चैप्टर की प्रमुख डॉ भावना नवीन के मुताबिक लोगों को बीमारियों से निजात मिले और कोविड के समय में लोग स्वास्थ के प्रति सजग और सतर्क बने रहें यही हमारा मिशन है। भावन नवीन के मुताबिक हम लंबे समय से अपने इस मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। इस मेगा कैंप में बड़ी संख्या में आए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों में डॉ निशांक शेखर, डॉ रजनी मिश्रा, डॉ सुप्रभा श्रुति, डॉ कीर्ति जैन, डॉ राजेश, डॉ स्वाति जैन एवं डॉ हिमांशु पांडे शामिल रहे। हेल्थ कैंप के समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ निशांक शेखर ने कहा कि आज के मेगा हेल्थ कैंप की सफलता का श्रेय इला परिवार के प्रकाश मिश्रा, सितांशु जी एवं इला के स्वंय सेवकों को जाता है। समापन के मौके पर डॉ शेखर एवं अन्य सम्मानित सदस्यों के द्वारा इला के वोलेंटियर्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,713