एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे आजसू चीफ सुदेश महतो ने मंगलवार को एनडीए की बैठक में शामिल होने के बाद आज देश के गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व भूपेंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
तीनों नेताओं से मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 और झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुदेश महतो ने बातचीत की। अमीत शाह, भूपेंद्र यादव और जेपी नड्डा के साथ की गई मुलाकात का तस्वीरों को सुदेश महतो ने ट्विटर पर शेयर की।