Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अब 20 रुपये में रेल यात्रियों को मिलेगा भरपेट खाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब 20 रुपये में रेल यात्रियों को मिलेगा भरपेट खाना
विज्ञापन
  • रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जनरल डिब्बे में सफर करने वालों को 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या-क्या होगा खाने में

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रेलवे ने जनरल डिब्बे में यात्रा करने वालों के लिए मात्र 20 रुपए में पूड़ी-सब्जी और अचार उपलब्ध कराने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने गरीब यात्रियों के लिए 20 रुपए में 7 पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सब्जी (150 ग्राम) और अचार (12 ग्राम) की इकॉनोमी मील शुरू की है। 

इसके अलावा 50 रुपये में स्नैक्स मील का मैन्यू भी शुरू किया गया है। करीब 350 ग्राम के इस मील में चावल और छोले/राजमाह, खिचड़ी, छोले एवं कुलचे/भटूरे, पावभाजी, मसाला डोसा शामिल हैं। आरंभ में यह सेवा 64 स्टेशनों पर शुरू की गयी है। अभी 54 पर सेवा शुरू हो चुकी है और बाकी में शुरू की जा रही है। 

हर प्लेटफॉर्म पर आगे और पीछे जनरल कोच के सामने इस भोजन के स्टॉल लगाये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि पहले जनरल कोच में यात्रा करने वाले लोगों के लिए 10 रुपये में 5 पूड़ी, आलू की सब्जी और अचार मिला करता था। कोविड काल में यह व्यवस्था गड़बड़ा गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,385