Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कॉमन सर्विस सेंटर करेंगे सहारा से पैसे लेने में मदद

कॉमन सर्विस सेंटर करेंगे सहारा से पैसे लेने में मदद
विज्ञापन
सहारा रिफंड के लिए शाह ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय एबीएन सेंट्रल डेस्क। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सी आर सी एस –सहारा रिफंड पोर्टल पर गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की आवेदन भरने में सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के प्रमाणिक जमाकर्ताओं को सी आर सी एस –सहारा रिफंड पोर्टल पर दावे प्रस्तुत करने में कॉमन सर्विस सेंटर भी सहायता करेंगे। श्री शाह ने 18 जुलाई को नयी दिल्ली में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया था। देश भर में फैले हुए 5.5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा 300 से अधिक ई-सर्विसेज उपलब्ध कराई जा रही हैं । इन कॉमन सर्विस सेंटर में इंटरनेट कनेक्टिविटी, कम्प्यूटर, प्रिंटर और स्कैनर जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा सहारा रिफंड पोर्टल पर अपने दावे प्रस्तुत करने के लिए आवेदन भरने हेतु निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर से सहायता ली जा सकती है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रमाणिक जमाकर्ताओं को दावे प्रस्तुत करने में सुविधा हो, इसके लिए अपने सिस्टम को सक्षम बनाया है। सहारा रिफंड पोर्टल को सहारा समूह की चार सहकारी समितियों - सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के प्रामाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए विकसित किया गया है । जमाकर्ताओं द्वारा लिंक के माध्यम से भी सीआरसीएस–सहारा रिफंड पोर्टल पर अपने दावे प्रस्तुत किए जा सकते हैं ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,420